August 12, 2026

कोरबा: यातायात विभाग के आरक्षक पर दुष्कर्म का केस दर्ज, वारदात के बाद से फरार

Screenshot_20251119_224502_ImageSearchMan

कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के उजागर होते ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी आरक्षक से पहले से पहचान थी। महिला विवाहित है और बच्चे भी हैं। आरोप है कि आरक्षक ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी भी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, जो वर्तमान में पुलिस लाइन में रहते हैं। आरोपी कई थाना-चौकियों में सेवा दे चुका है और फिलहाल यातायात विभाग में तैनात था।

सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मूल रूप से बाराद्वार के ग्राम ठठारी का निवासी है। मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। सीएसपी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है।

You may have missed