रायपुर। Chhattisgarh Electricity Bill Half Yojana के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है। पहले जहां 100 यूनिट तक बिजली उपभोग पर आधा बिल देने की योजना लागू थी, अब इसे बढ़ाकर 200 यूनिट कर दिया गया है। यानी 36 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को अब सीधा फायदा मिलेगा।
400 यूनिट तक उपभोग करने वालों को भी मिलेगी राहत
सरकार ने पीएम सौर रूफटॉप योजना को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट के बीच है, उन्हें भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट पर आधे बिल का लाभ दिया जाएगा।
इस फैसले से राज्य के 45 लाख में से 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
1 साल की यह राहत इसलिए दी जाएगी ताकि उपभोक्ता इस अवधि में PM Solar Scheme के तहत पंजीकरण करा सकें और अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकें।
विशेष सत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नई योजना की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आग्रह किया था कि विधानसभा परिसर को दी जा रही विदाई के अवसर पर जनता के लिए ऐतिहासिक उपहार दिया जाए।
कांग्रेस का विरोध जारी
विपक्ष ने इस घोषणा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार पहले से ही 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का लाभ दे रही थी, इसलिए पुरानी व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सीएम हाउस घेराव की तैयारी भी कर ली है।











