August 5, 2026

Delhi Blast Update: लाल किले के पास धमाके में छत्तीसगढ़ कनेक्शन! घटना स्थल के पास मिली रायपुर रजिस्टर्ड कार

image_search_1762846404506

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और कई के घायल होने की पुष्टि हुई है। वहीं, जांच के दौरान एक बड़ा अपडेट सामने आया है — घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक कार स्पॉट की गई है, जिससे अब जांच एजेंसियां छत्तीसगढ़ कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं।


दिल्ली धमाके में छत्तीसगढ़ की कार से मिला सुराग

सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार में लगाया गया था, जबकि पास में खड़ी छत्तीसगढ़ रजिस्ट्रेशन वाली मारुति फ्रॉन्क्स कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
यह कार रायपुर स्थित स्काई ऑटोमोबाइल से खरीदी गई थी और इसके मालिक बालोद जिले के सिरी गांव निवासी प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। परिवहन रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर रायपुर के अभिषेक साहू के नाम पर है। बताया जा रहा है कि प्रशांत बघेल का छोटा भाई दिल्ली में इस कार को सेल्फ ड्राइव सेवा में चलाता था।


फिदायीन हमले की आशंका गहराई

दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस विस्फोट को संभावित फिदायीन हमला बताया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाके में इस्तेमाल की गई आई-20 कार पुलवामा के तारिक नामक व्यक्ति ने खरीदी थी, जबकि इसमें कथित आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार थे।
फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और एनआईए व दिल्ली स्पेशल सेल की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं।


छत्तीसगढ़ से जुड़ी कड़ी पर जांच तेज

कार के छत्तीसगढ़ कनेक्शन को देखते हुए राज्य पुलिस और परिवहन विभाग से भी जानकारी मांगी गई है। माना जा रहा है कि दिल्ली में मौजूद छत्तीसगढ़ के कुछ नागरिक इस विस्फोट की चपेट में आए हो सकते हैं।
अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।

You may have missed