August 8, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: उरगा थाना क्षेत्र के आमापाली तिलकेजा तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Screenshot_20251109_181820_Chrome

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमापाली तिलकेजा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक संभवतः गांव या आसपास के क्षेत्र का निवासी हो सकता है, क्योंकि उसके कपड़े और पहनावा स्थानीय लग रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

👉 ताजा अपडेट्स और पुलिस जांच की हर खबर के लिए जुड़े रहें CGTMN News

You may have missed