Chhattisgarh Weather Update Today: ठंड ने दी दस्तक, कई जिलों में लुढ़का पारा — रायपुर में सुबह से कोहरा, जानें आज का मौसम पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather Update Today: ठंड ने दी दस्तक, कई जिलों में लुढ़का पारा — रायपुर में सुबह से कोहरा, जानें आज का मौसम पूर्वानुमान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बीते दो दिनों से ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रायपुर में सुबह से कोहरे की चादर छाई रही और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर और दंतेवाड़ा सहित कई जिलों में ठंड बढ़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिन के तापमान में गिरावट के साथ सुबह का न्यूनतम तापमान आने वाले 24 घंटों में और नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि प्रदेश में भले ही चक्रवाती तूफान “मोंथा” का असर अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसका हल्का प्रभाव अभी भी दिखाई दे सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

👉 मौसम विभाग की सलाह:

सुबह और रात के समय गरम कपड़े पहनें।

बाहर निकलते समय ठंड और हवा से बचाव के उपाय करें।

बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।