August 5, 2026

ब्रेकिंग न्यूज/छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

Screenshot_20251104_171238_InShot

Bilaspur Train Accident News:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह भीषण रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

लाल खदान इलाके में हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।

बचाव कार्य जारी, मासूम को निकाला गया सुरक्षित

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
एक मासूम बच्चे को भी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बिलासपुर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेलवे रूट ठप, कई ट्रेनें रद्द या डायवर्ट

हादसे के बाद पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।
रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है।
घटना के बाद कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है ताकि राहत कार्य में बाधा न हो।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद

SP रजनेश सिंह और कलेक्टर खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित निकालने और घायलों को उपचार दिलाने की है।
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


You may have missed