AIBE XX 2025 Registration Date Extended: अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

AIBE XX 2025 Registration Date Extended: अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XX 2025) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन भुगतान और फॉर्म सुधार (Form Correction) की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2025 तय की गई है।

BCI की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, AIBE XX Admit Card 2025 15 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। जबकि AIBE XX Exam 2025 का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।