August 7, 2026

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

Screenshot_20250822_120602_ImageSearchMan

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की दिशा में बढ़ रहा है। इसका सीधा असर आने वाले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों पर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10 जिलों में वर्षा की संभावना जताई है।

🌧️ आज होगी झमाझम बारिश

28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के जिलों — दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर — में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, कुछ इलाकों में सीमांत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

🌪️ तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

You may have missed