कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़:पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, कोरबा में शोक की लहर

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़:पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, कोरबा में शोक की लहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल अग्रवाल का आज बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार जारी था। उनके निधन की सूचना मिलते ही कोरबा शहर में शोक की लहर फैल गई।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अग्रवाल जी के निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और सरल स्वभाव के नेता को खो दिया है।