August 7, 2026

ग्राम सराय सिंगार में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, हुआ भव्य रावण दहन

IMG-20251013-WA0043

कटघोरा। विकासखंड अंतर्गत ग्राम सराय सिंगार में इस वर्ष विजयादशमी (दशहरा) पर्व का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। ग्रामीणों की भारी उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पर्व का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम सिंह पैकरा और वरिष्ठ पत्रकार मदन दास महंत शामिल हुए।

मुख्य अतिथि फुलचंद कश्यप ने कहा कि सराय सिंगार ग्राम में यह पहला वर्ष है जब दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया, और इसमें सभी ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में भी यह आयोजन निरंतर जारी रहेगा, जिससे ग्राम की एकता और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया और विजयादशमी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया।

You may have missed