August 7, 2026

कुसमुंडा थाना चौक में ट्रेलर चालकों की मनमानी से बढ़ रही परेशानी, बाईपास रोड पर रोजाना लग रहा जाम

20251008_184943

कोरबा। कुसमुंडा थाना चौक बाईपास क्षेत्र में ट्रेलर चालकों की मनमानी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेलर चालक अक्सर सड़क के एक पूरे लेन में अपने भारी वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। बताया जा रहा है कि कई चालक वहीं आराम करते हैं या पास स्थित शराब दुकान में शराब पीने चले जाते हैं।

फाटक बंद होने की स्थिति में जब लोग बाईपास रोड से निकलने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें ट्रेलरों की लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है। इससे जाम की समस्या आम हो गई है और स्थानीय लोग रोजाना घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अगर किसी इमरजेंसी के दौरान बाई पास से एंबुलेंस को गुजरना पड़े, तो उसे भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस मनमानी पर रोक लगाने और ट्रेलर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। ताकि बाईपास रोड पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।

You may have missed