September 21, 2026

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पुलिस ने रोका

Screenshot_20251004_123357_ImageSearchMan

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर कलेक्टर के खिलाफ धरना देने पहुंचे थे। वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें एम्स के पास स्थित एक भवन में रोक लिया।

जानकारी के अनुसार, ननकीराम कंवर ने कुछ दिन पहले कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसी मुद्दे को लेकर वे रायपुर में धरना देने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने घेराबंदी कर पूर्व गृहमंत्री को वहीं रोक दिया है।

👉 रायपुर राजनीति की बड़ी हलचल मानी जा रही है यह घटनाक्रम।

You may have missed