नीरज निर्मलकर
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। इस अवसर पर रायपुर के विभिन्न वार्डों और मंडलों में सेवा और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
महामाया मंदिर मंडल के महाराजबंध तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और उनके जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की गई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता चूड़ामणि निर्मलकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। वे केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि सच्चे राष्ट्र सेवक हैं।”
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
इस सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, जोन 4 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद साहू, आशीष धनगर, राज गायकवाड़, अमीर कोसे, रवि भूते, पूर्व पार्षद सरिता वर्मा, अनुराग अग्रवाल, गौरी यादव, कविता साहू, कौशल श्रीवास, विजय सिंह, लव यादव, अविनाश देवांगन, रिजवान अली, रमेश पुरी गोस्वामी, राजकुमारी साहू, मेवालाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











