नीरज निर्मलकर की रिपोर्ट
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय हाई स्कूल मठपारा की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चुड़ामणि निर्मलकर ने छात्राओं को साईकिल वितरण किया। श्री निर्मलकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिंह यादव ,संस्था के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।











