कोरबा: SECL के बंद क्वार्टर में कपल पकड़े गए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कोरबा: SECL के बंद क्वार्टर में कपल पकड़े गए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कोरबा (दीपका न्यूज़): कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के एक बंद पड़े क्वार्टर से दो कपल पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षा टीम को दी थी।

सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जब क्वार्टर का दरवाज़ा खुलवाया, तो अंदर दो युवक-युवतियां मौजूद मिले। पूछताछ के दौरान युवतियों ने विरोधाभासी बयान दिए – एक ने खुद को युवक की गर्लफ्रेंड बताया, जबकि दूसरी ने उसे अपना भाई बताया। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ही युवतियों को उनके बॉयफ्रेंड्स ने बुलाया था।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों युवक SECL के कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से क्वार्टर आवंटित न होने पर उन्होंने बंद पड़े क्वार्टर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और अपनी गर्लफ्रेंड्स को बुला लिया।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अभी तक SECL प्रबंधन ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि आवेदन मिलता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

इस घटना के बाद कॉलोनी में पूरे दिन चर्चा का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद क्वार्टर में इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैरकानूनी हैं बल्कि कंपनी की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।