September 14, 2026

कोरबा: स्कूल में बच्चों के झगड़े से मासूम की गई आंख की रोशनी, माता-पिता इलाज के लिए दर-दर भटक रहे

Screenshot_20250904_174815_Gallery

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला चुनचुनी में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अब एक परिवार के लिए दर्द बन गया है। जानकारी के अनुसार 9 जुलाई 2025 की दोपहर करीब 1 बजे कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अवल बंजारे, पिता अशोक बंजारे, अपने सहपाठी रिहान से झगड़ पड़ा। विवाद के दौरान रिहान ने अवल की आंख पर डंडे से वार कर दिया।

इस घटना में अवल की बाईं आंख पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। परिजनों ने तत्काल उसे नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दानी (कोरबा) के पास दिखाया, जहां जांच के बाद पता चला कि अवल की रेटिना को गंभीर क्षति पहुंची है और फिलहाल उसकी आंख से दिखाई नहीं दे रहा है।

मासूम की बिगड़ती हालत को देखते हुए अब उसके माता-पिता बेहद चिंतित हैं। इलाज के लिए दर-दर भटकने के बाद वे शासकीय प्राथमिक शाला चुनचुनी के सामने धरने पर बैठ गए हैं। परिजन शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं ताकि उनके बच्चे का इलाज बड़े अस्पताल में कराया जा सके और उसकी आंख की रोशनी वापस लाने की कोशिश हो सके।

You may have missed