August 5, 2026

Sakti News: चंद्रपुर थाना के आरक्षक नरेश चंद्रा रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित। SP अंकिता शर्मा ने तत्काल एक्शन लेकर रक्षित केंद्र भेजा

Screenshot_20250903_193204_ImageSearchMan

Sakti News: सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ आरक्षक नरेश चंद्रा को रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि आरक्षक वाहनों को छोड़ने और शराब संबंधित कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की वसूली कर रहा था। शिकायत मिलने पर सक्ति एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र भेजने का आदेश जारी किया।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, नरेश चंद्रा पर यह भी आरोप है कि वह थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों को संरक्षण प्रदान कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए साफ कर दिया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध कार्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may have missed