कोरबा – जिले में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में 24 घंटे के भीतर विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों और डीजे पर शिकंजा कसा गया।अभियान के तहत की गई कार्यवाही:
✅ 12 वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाकर चालानी कार्यवाही की गई।
✅ 07 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।
✅ 02 डीजे सेट बिना अनुमति और तेज ध्वनि विस्तारक के उपयोग पर जप्त किए गए।अभियान का उद्देश्यकोरबा पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कोरबा पुलिस की अपीलपुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, बिना अनुमति डीजे या मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन की जानकारी नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।













