छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला: कोरबा के हाजी नूर मोहम्मद आरबी को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा में मिली अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला: कोरबा के हाजी नूर मोहम्मद आरबी को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा में मिली अहम जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के तहत संगठन ने कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कोरबा जिले से पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर के अत्यंत करीबी माने जाने वाले हाजी नूर मोहम्मद आरबी को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।

हाजी नूर मोहम्मद आरबी की इस नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी सक्रियता और अनुभव से पार्टी को प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।