September 14, 2026

NEET पेपर लीक मामले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन की जांच तेज रायपुर। देशभर में चर्चित NEET UG पेपर लीक मामले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है।

Screenshot_20260513_122217_ImageSearchMan

जांच एजेंसियों को मामले में बिहार और राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ से भी कुछ संदिग्ध लिंक मिलने की जानकारी सामने आई है।सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां कुछ मोबाइल नंबरों और संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक किसी बड़े खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। कई छात्र संगठनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।जांच एजेंसियां लगातार अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई कर रही हैं और जल्द नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

You may have missed