कोरबा दौरे पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रशासन ने कसी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

कोरबा दौरे पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रशासन ने कसी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। सीएम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है।

यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए रोड डायवर्जन प्लान जारी किया है। मुख्यमंत्री के काफिले के मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही डायवर्ट रहेगी। साथ ही, आम नागरिकों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।