July 31, 2026

कैफे के किचन में आलू की बोरियों के बीच मिला जहरीला करैत, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा

Screenshot_20250909_215658_WhatsApp

कोरबा – दादर खुर्द स्थित करवा कैफे में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब किचन में आलू के बीच एक घोड़ा करैत सांप दिखाई दिया। अचानक जहरीले सांप को देखकर कैफे कर्मचारी दहशत में आ गए और तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी।

सूचना मिलते ही सारथी ने अपनी टीम के सदस्य राजू बर्मन को मौके पर भेजा। टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर लिया और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

जितेंद्र सारथी ने जिले के लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का सांप दिखने पर घबराएँ नहीं और न ही उसे मारें। ऐसे समय में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें, ताकि इंसानों और साँप दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि साँप पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका संरक्षण करना जरूरी है।

यह घटना पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का प्रतीक है, जो लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा – हेल्पलाइन नंबर:
📞 8817534455, 7999622151

You may have missed