कोरबा ब्रेकिंग: तालाब में डूबने से पुलिस लाइन के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत,

कोरबा ब्रेकिंग: तालाब में डूबने से पुलिस लाइन के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत,

कोरबा। जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कोसाबाड़ी-रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा शुक्रवार को तब हुआ जब बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 11 से 13 वर्ष की उम्र के तीनों बच्चे तालाब में नहाने के दौरान गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक अस्पताल पहुँचाया गया, तब तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस लाइन कॉलोनी सहित पूरे पुलिस परिवार में मातम का माहौल है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुँचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे कोरबा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जांच उपरांत सामने आएगी