कटघोरा में प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कटघोरा में प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में एक प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मालदा घाट क्षेत्र में बाउंड्री वॉल से घिरे एक प्लॉट के भीतर घने जंगल में पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Disclosure: As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की बारीकी से जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
अब पुलिस मृतक की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव कितने समय से वहां पड़ा था और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
