कोरबा — साइबर सेल कोरबा और सिविल लाइन रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (CG 12 BP 1653) बरामद किया।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर आगामी त्योहारों — रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी — को ध्यान में रखते हुए जिले में नशीले पदार्थों और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में अलग-अलग पैकेटों में गांजा मिला, जिसका कुल वजन 13.200 किलोग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपी:1. किरण महंत (35), निवासी रजगामार, अमोघनगर, थाना बालको नगर।2. प्रकाश कुमार महंत (32), निवासी पंप हाउस, नेहरू नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर।3. दिनेश कुमार यादव (40), निवासी रिस्ती चौक, कोटवार मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर।4. कृष्ण कुमार प्रजापति (42), निवासी रामपुर बस्ती, थाना सिविल लाइन रामपुर।आरोपियों पर अपराध क्रमांक 472/2025 धारा 20(बी) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। बरामद गांजे को सीलबंद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।कोरबा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।-
“13.2 किलो गांजा और स्कार्पियो के साथ चार आरोपी हवालात में”
