September 9, 2026

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक संपन्न, प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त का कोरबा में भव्य स्वागत

IMG-20260725-WA0142

कोरबा | CGTMN News

भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त का शुक्रवार को कोरबा आगमन पर जिला संयोजक किशन कैवर्त के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मछुआरा समाज के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त ने संगठन की भावी कार्ययोजना, कार्यकर्ता सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मछुआरा समाज हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा और जनसेवा से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश सह-संयोजक युगल कैवर्त, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती और मछुआरा समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा सदस्यता अभियान, जनसंपर्क, सेवा गतिविधियों और समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला संयोजक किशन कैवर्त, सह-संयोजक युगल किशोर कैवर्त, अजीत कैवर्त, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम कैवर्त, पुष्पलता कैवर्त, प्रकाश केंवट, सन्नी कैवर्त, जितेंद्र कैवर्त, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाने तथा मछुआरा समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

You may have missed