कोरबा | CGTMN News
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत गठित नई जिला कार्यकारिणी में बरपाली निवासी एवं करतला इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजू खत्री को कोरबा जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की सहमति तथा जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना के अनुमोदन से की गई है। संगठन ने राजू खत्री की सक्रिय पत्रकारिता, संगठन के प्रति समर्पण, निष्पक्ष कार्यशैली और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन को मजबूत बनाने में निभाई अहम भूमिका
राजू खत्री ने करतला इकाई के अध्यक्ष एवं संरक्षक के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा सामाजिक और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इसी अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें अब जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
बलराम वैष्णव सहित सभी ने दी शुभकामनाएं
इस नियुक्ति पर बरपाली-करतला इकाई के अध्यक्ष बलराम वैष्णव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राजू खत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से कोरबा जिला इकाई को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
राजू खत्री ने जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर राजू खत्री ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।










