रायपुर/तिल्दा। छत्तीसगढ़ की बेटी चारु पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन से एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है। तिल्दा निवासी चारु पांडेय ने महज 23 वर्ष की आयु में 19 सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS PO, SBI Clerk, दिल्ली पुलिस, रेलवे NTPC सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में वे भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विभाग में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
चारु पांडेय की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
चारु पांडेय ने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
TMN News Desk











