कोरबाछत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो करतला मंडल में हुआ भव्य स्वागत, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

विकाश राठौर की रिपोर्ट

कोरबा/करतला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री एवं युवा मोर्चा करतला मंडल प्रभारी प्रवीण पांडेय के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा करतला मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, मंडल प्रभारी सतीश झा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा, रामकुमार गवेल, विनय सिंह राठिया, पावन मैत्री, रामशंकर राठौर एवं आकाश सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता, महामंत्री विकास राठौर, आयुष सक्सेना, हर्ष गुप्ता, सुखसागर राठिया, संदीप मैत्री, आकाश राजपूत, इद्रीश हुसैन सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रवीण पांडेय ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यशैली एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।TMN News | करतला, कोरबा