July 29, 2026

22 लाख रुपये की यात्री बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुछ ही घंटों में बस बरामद

IMG-20260604-WA0114

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 22 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई यात्री बस को कुछ ही घंटों में बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को एक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601 नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई है। बस की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ कर दी।

कंडक्टर की सतर्कता से मिला सुराग

जांच के दौरान बस के कंडक्टर ने चोरी गई बस और आरोपी की पहचान कर ली। कंडक्टर की सतर्कता के चलते आरोपी को कोहड़िया क्षेत्र के पास पकड़ लिया गया और चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष), निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

चोरी गई बस सुरक्षित बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई यात्री बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जनसहयोग और पुलिस की सतर्कता से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

🚔 सजग कोरबा – सतर्क कोरबा 🚔

You may have missed