July 29, 2026

ओंमकार यादव बने श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा के उपाध्यक्ष

IMG-20260603-WA0052

कोरबा। श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें ओंमकार यादव को श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद ओंमकार यादव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में मनीष महंत को अध्यक्ष, कुलदीप मिरि को सचिव, नरेश महंत को कोषाध्यक्ष, सुनील राजपूत को सह सचिव, चित्रसेन नाहक को कार्यकारिणी सदस्य तथा कुलदीप साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर ओम गवेल (जिला महासचिव, श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा), अभिषेक आदिले, सतपाल सिंह (जस्सू), नागेंद्र विश्वकर्मा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब कुसमुंडा), जितेंद्र साहू, गुरदीप सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

You may have missed