July 29, 2026

कोरबा में फैक्ट्री हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत

Screenshot_20260519_103308_InShot

📰 कोरबा में दर्दनाक हादसा: राखड़ ईंट फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौतकोरबा। जिले के गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की सफाई के दौरान एक महिला मजदूर मशीन में दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया

मशीन की सफाई के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। फैक्ट्री में उस समय 4-5 मजदूर काम कर रहे थे।बताया जा रहा है कि मृतका लंबे समय बाद सोमवार को ही काम पर लौटी थी। मशीन चालू हालत में सफाई के दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया, जिससे महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका अपने पीछे पति और नाबालिग बेटे अयांश को छोड़ गई है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने शव उठाने से किया इनकारघटना के बाद ग्रामीणों और मजदूरों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया।ग्रामीणों की मांग थी कि:मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएनाबालिग बेटे के भविष्य की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए—

चार घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। विरोध प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चलता रहा।मामला बढ़ने पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत को हस्तक्षेप करना पड़ा।

You may have missed