कोरबाछत्तीसगढ़

कुसमुंडा बीएमएस श्रम संघ के आंदोलन में इंटक यूनियन का मिला समर्थन

बीते कुछ माह से कर्मचारियों के समस्या का समाधान को लेकर बीएमएस श्रम संघ द्वारा कई बार महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया परंतु प्रबंधन द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण बीएमएस श्रम संघ चार चरण में 13 बिंदु पर आंदोलन नोटिस प्रबंधन को दिया है जिसमें प्रमुख रूप से खान परिसर के अंदर दोनों समय पाल तक पहुंचने के लिए पूर्व की भांति मोटर साइकिल चालू करने , कर्मचारियों के अनावश्यक स्थानांतरण पर रोक पर बीएमएस संगठन व प्रबंधन आमने – सामने है और बीते दिनांक 12/05/2026 को jcc बैठक में चारो श्रम संघ का वाहन बंदी का पूर्ण समर्थन प्रबंधन को दिया जा रहा है, चारो श्रम संघ के इस निर्णय को श्रमिकों में काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रही है वहीं दूसरी और बीएमएस श्रमसंघ को इंटक का एक बड़ा गुट जो वास्तव में इंटक है उनका समर्थन पत्र लिखकर महाप्रबंधक को अवगत कराते हुए बीएमएसश्रमसंघ को किया गया इंटक (बड़ा गुट )का स्पष्ट कहना है मजदूर हितार्थ को ध्यान देते हुए बीएमएस श्रम संघ के आंदोलन को समर्थन देते हुए अन्य चार श्रमिक संघ का जेसीसी बैठक के वाहन बंदी के निर्णय का घोर निंदा करते हुए हड़ताल को सफ़ल बनाने के लिए क्षेत्र की जनता को आह्वान करने का निर्णय इंटक( बड़ा गुट )यूनियन लिया है।