मंगलवार सुबह नकटिखार बायपास मार्ग के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालको नगर निवासी एक दंपत्ति की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बालको नगर दंपत्ति मौत
कोरबा सड़क दुर्घटना खबर
तेज रफ्तार वाहन से हादसा
छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना अपडेट











