✨ अनुभव, सहजता और संघर्ष की मिसाल — छतराम साहू बने सबसे मजबूत दावेदार

✨ अनुभव, सहजता और संघर्ष की मिसाल — छतराम साहू बने सबसे मजबूत दावेदार

जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के आगामी 2026-28 चुनाव में ग्रन्थालय सचिव पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है, और इस दौड़ में अधिवक्ता छतराम साहू एक मजबूत और प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में तेजी से उभरकर सामने आए हैं।

वरिष्ठ और युवा—दोनों वर्गों के अधिवक्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उनके मिलनसार व्यक्तित्व, सरल व्यवहार और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने की छवि ने उन्हें बार के भीतर एक भरोसेमंद चेहरा बना दिया है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान छतराम साहू ने स्पष्ट किया है कि उनका फोकस केवल पद नहीं, बल्कि आधुनिक, सुव्यवस्थित और संसाधन-सम्पन्न लाइब्रेरी का निर्माण है। वे पारदर्शिता, बेहतर सुविधा और अधिवक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाओं को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं।

समर्थकों का मानना है कि छतराम साहू का अनुभव और उनकी सकारात्मक सोच लाइब्रेरी व्यवस्था में नए बदलाव और नई दिशा देने में सक्षम है।

👉 अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह बढ़ता जनसमर्थन उन्हें जीत तक पहुंचाता है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि इस बार का चुनाव एक नई सोच और बदलाव की उम्मीद के साथ लड़ा जा रहा है।