July 31, 2026

“मां सरस्वती की आराधना के साथ कुसमुंडा में 30 नन्हे बच्चों का हुआ विद्यारंभ”

IMG-20260123-WA0096

सरस्वती पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार संपन्न
कुसमुंडा।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में दिनांक 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भैया-बहनों द्वारा समर्पण राशि भी अर्पित की गई।
पूजन उपरांत विद्यालय के पुजारी श्री अशोक दुबे आचार्य जी द्वारा नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों की जीभ पर मधुरस से प्रणव अक्षर “ॐ” लिखकर उन्हें प्रथम अक्षर ज्ञान कराया गया।
इस विद्यारंभ संस्कार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है, ताकि उनकी शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर जीवन निर्माण का आधार बन सके।
इस अवसर पर कुल 30 भैया-बहन विद्यारंभ संस्कार में सम्मिलित हुए। शिशु वाटिका, प्राइमरी एवं हाई स्कूल के सभी भैया-बहनों ने पीले वस्त्र धारण कर पंक्तिबद्ध होकर फूल व नारियल अर्पित कर मां सरस्वती का पूजन किया।
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण एवं खिचड़ी भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री शांति कुमार राठौर ने सभी भैया-बहनों एवं उपस्थित अभिभावकों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
समस्त आचार्य परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You may have missed