July 31, 2026

छत्तीसगढ़: कोरबा में CAF जवान ने नाबालिक साली और चाचा ससुर पर बरसाई गोलियां, दोनों की मौत – ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Screenshot_20250910_163537_InShot

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे छिंदपुर नदी पुल के पास बने मंदिर के समीप छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान शेषराम बिंझवार ने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान की नाबालिक साली और चाचा ससुर मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, शेषराम बिंझवार की ड्यूटी इन दिनों 13वीं बटालियन बांगो (मौजूदा मुख्यालय मड़वारानी) से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा में लगी थी। उसने सुबह ड्यूटी पर हाजिरी भी दर्ज की थी, लेकिन बीच में वह अपने गांव छिंदपुर पहुंच गया और वहां यह वारदात कर दी।

हालांकि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में मानसिक तनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी जवान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

देखें वीडियो 👇👇👇

You may have missed