July 31, 2026

बिलासपुर: भांवर गणेश मंदिर से एक बार फिर चोरी, काले ग्रेनाइट की बेशकीमती प्रतिमा गायब

20250826_145945

Bilaspur News: जिले के ऐतिहासिक और प्राचीन भांवर गणेश मंदिर (Bhanwar Ganesh Temple) को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है। मंदिर में स्थापित काले ग्रेनाइट (Black Granite) से निर्मित बेशकीमती गणेश प्रतिमा का बचा हुआ हिस्सा भी चोरी हो गया है। इससे पहले भी इस मंदिर में चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा पाली स्थित इस मंदिर में करीब तीन फीट ऊंची दुर्लभ गणेश प्रतिमा स्थापित थी। लगभग एक वर्ष पहले चोरों ने मूर्ति का आधा हिस्सा चोरी कर लिया था और अब शेष हिस्सा भी गायब हो गया है। लगातार पांचवीं बार हुई चोरी की इस वारदात ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि भांवर गणेश मंदिर पहले से ही असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

You may have missed