July 30, 2026

कोरबा समाचार: हरदीबाजार सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत, साथी घायल

Screenshot_20250717_171315_Dainik Bhaskar

कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र गौरव पोर्ते की मौत हो गई। यह हादसा अंडीकछार-टिनटिकिया मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब नल जल योजना के तहत कार्यरत एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में गौरव पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 19 वर्षीय विमल उरें गंभीर रूप से घायल हो गया। विमल ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पास के गांव में पाइप सप्लाई कर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। दोनों युवक एक ही गांव और परिवार के सदस्य थे तथा किसी कार्य से हरदीबाजार आए हुए थे।✔️ ट्रैक्टर जब्त, ड्राइवर फरारघटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फरार चालक के खिलाफ परिजनों की शिकायत के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may have missed