रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मुकाबले की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
स्टेडियम को बीसीसीआई (BCCI) को हैंडओवर कर दिया गया है और अब मैच से जुड़ी सभी तकनीकी, प्रसारण और आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं।
22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी दोनों टीमें
क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ी शहर के एक निजी होटल में ठहरेंगे, जहां वे दो दिनों तक रुकेंगे। होटल से स्टेडियम तक उनकी आवाजाही के दौरान कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेंगे।
मैच के दिन यानी 23 जनवरी को दोनों टीमें सुबह स्टेडियम में अभ्यास सत्र कर सकती हैं। इसके लिए मैदान और पिच को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, टिकटों की धड़ल्ले से बिक्री
भारत–न्यूज़ीलैंड मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार टिकटों की ऑनलाइन बिक्री जारी है और बड़ी संख्या में लोग टिकट खरीद रहे हैं।
टिकट TicketGenie वेबसाइट और ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं। एक यूज़र अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकता है।
🎟️ टिकट की कीमतें:
न्यूनतम: ₹800
अधिकतम: ₹25,000
छात्रों के लिए: ₹800 (मान्य स्टूडेंट आईडी अनिवार्य)
पहली पारी के बाद स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री
संघ ने साफ किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है।
मैच शुरू: शाम 7 बजे
एंट्री शुरू: दोपहर 4 बजे
बिना फिजिकल टिकट के एंट्री नहीं मिलेगी
23 जनवरी (मैच डे) को टिकट रिडीम नहीं होंगे
कालाबाज़ारी रोकने के लिए सख्त इंतजाम
कालाबाज़ारी और ओवररेटिंग रोकने के लिए इस बार खास व्यवस्था की गई है। CSCS ने बताया कि टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट दी जाएगी, ताकि अधिक कीमत वसूलने वालों की तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
संघ ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्टेडियम के अंदर खाने-पीने के रेट पहले से तय
दर्शकों की सुविधा के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं:
🍔 खाने-पीने की दरें:
100 ग्राम समोसा – ₹50
सैंडविच – ₹60
बर्गर – ₹80
पॉपकॉर्न कोन – ₹60
पॉपकॉर्न टब – ₹100
पिज्जा – ₹250
आइसक्रीम और वेफर्स – MRP पर
फूड स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की टी-शर्ट और स्टॉल पर रेट लिस्ट साफ-साफ लिखी जाए, ताकि किसी तरह की अतिरिक्त वसूली न हो।