छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक: करतला वन परिक्षेत्र के बोतली गांव में दांतेल हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक: करतला वन परिक्षेत्र के बोतली गांव में दांतेल हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

विकास राठौर की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोतली में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। ग्रामीण क्षेत्र में भटके एक दांतेल हाथी ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक का नाम शिवनारायण 35 वर्ष बताया जा रहा है,घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे गांवों में भय का माहौल है। वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखने और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

यह घटना मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और उदाहरण है, जो छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में चिंता का विषय बन चुका है। ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग मिलकर हाथियों को आबादी से दूर ले जाने के प्रयास में जुटे हैं।