खोडरी (रिसदी पंचायत):
धर्म और आस्था से सराबोर माहौल में वृंदावन अशोक वाटिका चारो धाम, ग्राम पंचायत खोडरी में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। श्री रामलीला मंडली माँ सभापति धर्म सेवा संस्थान एवं जय माँ शीतला रामायण प्रचारक मंडल, गड़बड़ाधाम (विंध्याचल, मिर्जापुर, उ.प्र.) द्वारा इस नौ दिवसीय आयोजन का संचालन किया जा रहा है।
यह धार्मिक आयोजन 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक दिन भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जाएगा।
शुभारंभ के अवसर पर मंच से भावपूर्ण दोहे गूंज उठे —
“तुलसी पंक्षी के पिये घटे न सरिता नीर,
दान किये धन न घटे जो सहाय रघुवीर।”
मंचासीन वक्ताओं ने धर्म और दान की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं से अपील की कि वे तन-मन-धन से सहयोग कर इस रामलीला महोत्सव को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्थानीय समितियों और ग्रामवासियों ने मिलकर सजावट, प्रकाश व्यवस्था और प्रसाद वितरण की विशेष तैयारियां की हैं।
आयोजक मंडली ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला में अयोध्या की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। धार्मिक वातावरण में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।
📅 आयोजन अवधि: 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक
📍 स्थान: वृंदावन अशोक वाटिका चारो धाम, ग्राम पंचायत खोडरी
🙏 आयोजक:
श्री रामलीला मंडली माँ सभापति धर्म सेवा संस्थान
जय माँ शीतला रामायण प्रचारक मंडल, गड़बड़ाधाम (विंध्याचल, मिर्जापुर, उ.प्र.)
राम लीला कराने हेतु संपर्क करें 👇 👇👇
9793162470











