कोल इंडिया ने घोषित किया दशहरा बोनस, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा ₹1,03,000 का लाभ

कोल इंडिया ने घोषित किया दशहरा बोनस, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा ₹1,03,000 का लाभ

कोरबा/कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने कर्मचारियों को दशहरे के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) की घोषणा करते हुए प्रत्येक स्थायी कर्मचारी को ₹1,03,000 बोनस देने का निर्णय लिया गया है।

यह निर्णय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के मार्गदर्शन में 25 सितंबर 2025 को कोलकाता में आयोजित मानकीकरण बैठक में लिया गया। इसके तहत एसईसीएल (SECL) के करीब 34,500 से अधिक कर्मियों को लगभग ₹356 करोड़ की राशि का लाभ मिलेगा। यह बोनस 26 सितंबर 2025 तक सीधे सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

ठेका श्रमिकों (माइनिंग व नॉन माइनिंग दोनों) को भी 8.33% बोनस देने की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने सभी कोयला कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं और इसे कर्मचारियों की मेहनत का उचित सम्मान बताया है।