भाजपा समर्थक मंच ने छत्तीसगढ़ में किया नया दायित्व वितरण, धीरेन्द्र मानिकपुरी बने प्रदेश सचिव

भाजपा समर्थक मंच ने छत्तीसगढ़ में किया नया दायित्व वितरण, धीरेन्द्र मानिकपुरी बने प्रदेश सचिव

रायपुर। भाजपा समर्थक मंच ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इसी क्रम में धीरेन्द्र मानिकपुरी को प्रदेश सचिव, भाजपा समर्थक मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है।

प्रदेश सचिव पद की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई। इस नियुक्ति को वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नितेश शरण ने अनुशंसित किया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी ने इसे अनुमोदित किया। साथ ही राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी दीपक श्रीवास ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया।

संगठन ने बताया कि धीरेन्द्र मानिकपुरी की पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा, सक्रिय भागीदारी और मंच के कार्यक्रमों में लगातार योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को छत्तीसगढ़ में और अधिक सशक्त करेंगे तथा पार्टी समर्थक कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

भाजपा समर्थक मंच का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से जोड़ना तथा राष्ट्रीयता के विचार को जन-जन तक पहुँचाना है। मंच के पदाधिकारियों का मानना है कि नए नेतृत्व से छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने धीरेन्द्र मानिकपुरी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगन और निष्ठा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। वहीं, प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ताओं में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।