GST Rate Cut 2025: दूध, पनीर, उर्वरक और कृषि उपकरण होंगे सस्ते, किसानों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

GST Rate Cut 2025: दूध, पनीर, उर्वरक और कृषि उपकरण होंगे सस्ते, किसानों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

GST Rate Cut 2025: दूध, पनीर, उर्वरक और कृषि उपकरण होंगे सस्ते, किसानों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

नई दिल्ली: त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम जनता और किसानों को बड़ी राहत दी है। जीएसटी परिषद (GST Council) की 56वीं बैठक में कई आवश्यक वस्तुओं और कृषि से जुड़े सामानों पर कर की दरें घटा दी गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में डेयरी उत्पादों, खाद, कीटनाशकों और कृषि मशीनरी पर जीएसटी में कटौती का फैसला लिया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, UHT दूध और पनीर पर जीएसटी अब शून्य (0%) कर दिया गया है, जबकि कंडेंस्ड दूध, मक्खन, वसा और पनीर पर कर 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

कृषि क्षेत्र को राहत
किसानों के लिए कई कृषि उपकरण जैसे – डीजल इंजन (15 HP तक), हैंड पंप, ड्रिप सिंचाई उपकरण, स्प्रिंकलर नोजल, मिट्टी तैयार करने की मशीनरी, हार्वेस्टिंग और थ्रेसिंग मशीनरी, कंपोस्टिंग मशीन और ट्रैक्टर (कुछ विशेष श्रेणियों को छोड़कर) पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

उर्वरक और कीटनाशक होंगे सस्ते
सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और अमोनिया जैसे प्रमुख उर्वरक कच्चे माल पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इसके साथ ही नीम-आधारित जैव कीटनाशक और अन्य बायो-पेस्टिसाइड्स पर भी जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत आने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व भी अब सस्ते मिलेंगे।