कोरबा। बीकन कुसमुंडा स्थित खेल मैदान और विद्यालय परिसर इन दिनों असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। शाम होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जहां खुलेआम नशाखोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छोटे बच्चों की कक्षाओं में शराब की बोतलें फेंकी जाती हैं, जिससे शिक्षक और छात्र रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यह स्थिति न सिर्फ शिक्षा वातावरण को खराब कर रही है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।इसके साथ ही विद्यालय के सामने भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की जा रही है। गाड़ियों का अनियंत्रित खड़ा होना कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित वातावरण में हो सके।
बीकन कुसमुंडा स्कूल मैदान में असामाजिक तत्वों का अड्डा, नशाखोरी व तोड़फोड़ से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित













