July 31, 2026

NHM कर्मचारियों की हड़ताल: खून से लिखा खत, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी

Screenshot_20250822_215115_WhatsApp

रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लगभग 16 हजार स्वास्थ्य कर्मी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लगातार प्रदर्शन कर रहे इन कर्मचारियों ने रविवार को राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अनोखा विरोध दर्ज कराया।धरना स्थल पर कर्मचारियों ने अपने खून से प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की अपील की।महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी तीज से पहले अपने हाथों में मेहंदी रचाकर सरकार से मांग पूरी करने का संदेश दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।NHM कर्मचारियों की मुख्य मांगेंनियमितीकरण और स्थायी नियुक्तिवेतनमान में सुधारसेवा शर्तों को स्थायी स्वरूप देनाअन्य सुविधाओं का लाभप्रदेशभर में चल रहे इस आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं निकालती, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

You may have missed