कुसमुंडा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्रांति सेना के सहयोग से रक्त परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों सहित कुसमुंडा क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने रक्त परीक्षण कराया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजनकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनकी सराहना की।शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाई-बहन, पिता-पुत्र सहित परिवार के सदस्यों ने मिलकर रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।निस्संदेह, छत्तीसगढ़िया हिंदू क्रांति सेना की यह पहल सराहनीय रही। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और जनजागरूकता के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई।
कुसमुंडा में सरस्वती शिशु मंदिर व क्रांति सेना ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान














