बिलासपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित सूदखोर तोमर बंधु (वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई, जहां हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस से महत्वपूर्ण सवाल पूछे।दरअसल, रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा और पुरानीबस्ती थाने में तोमर बंधुओं के खिलाफ एक्सटॉर्शन और सूदखोरी के 7 अलग-अलग FIR दर्ज किए हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने वकील सजल गुप्ता के माध्यम से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की बेंच ने रायपुर एसपी से यह स्पष्ट करने को कहा कि आखिरकार किन आधारों पर एक साथ इतनी एफआईआर दर्ज की गई हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी को व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस से मांगा जवाब: सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत पर सुनवाई











