सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में और भी उछाल देखने को मिला और फिल्म ने करीब 36.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।इस तरह भारत में सिर्फ दो दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो फिल्म की मजबूत और ऐतिहासिक शुरुआत को दर्शाता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों में 66 करोड़ की धुआंधार कमाई








